फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा उठाने में लगी फर्म का ठेका निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगी फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया है। शुरुआती दौर से ही इस योजना को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे। सफाई के नाम पर लोगों से पैैसा तो वसूला जा रहा था, लेकिन वार्डों में गंदगी बनी रहती थी।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद फर्म के ठेके को निरस्त कर दिया गया।
शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से 20 मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की जिम्मेदारी प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संस्थान, लखनऊ को दी गई थी।
योजना के तहत लोगों के घरों से कूड़ा उठाने के लिए संस्था के कर्मचारी स्वयं जाते थे। इसके एवज में पैसे लेेते थे। बावजूद इसके मनमाने तरीके से संस्था काम कर रही थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने चार अक्तूबर के अंक में योजना की लापरवाही का मुद्दा उठाया था। खबर छपने के बाद नगर पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने ईओ डॉ.आशीष सिंह को फर्म का ठेका निरस्त करने के निर्देश दिए। अब ठेका निरस्त कर दिया गया है।
25 हजार हैं मकान और दुकानें
जिन 20 मोहल्लों में यह योजना संचालित थी, वहां करीब 25 हजार मकान, दुकानें, नर्सिंग होम, बरात घर और होटल हैं। इसमें प्रति माह मकान से 50 रुपये, दुकान से 100 रुपये, नर्सिंग होम से ढाई हजार, अस्पताल 250 रुपये, बड़े होटल-बरातघर से पांच हजार रुपये, छोटी दुकानों से 200 रुपये प्रति माह वसूला जा रहा था। बावजूद इसके वार्डों में गंदगी रहती थी, जिसका खामियाजा लोगों को उठाना पड़ रहा था।
पूरी गाड़ियां नहीं चलाई जा रही थी
शहर क्षेत्र के आनंद नगर, प्रकाश, जवाहर, नेहरू नगर, इंदिरा नगर, सत्य नगर, निराला नगर, अमरीशपुरी कॉलोनी समेत 20 मोहल्लों में यह योजना संचालित थी। इन मोहल्लों का कूूड़ा ढोने के लिए 30 चार पहिया वाहन लगाए थे। कामकाज ठप होने से अब 15 गाड़ियों से ही कूड़ा ढोया जा रहा था। बाकी गाड़ियों को संस्था के कार्यालय में खड़ा कर दिया गया था।
कूड़ा कलेक्शन का कार्य जिस संस्था को दिया गया था, वह संस्था ठीक से काम नहीं कर रही थी। आए दिन शिकायतें आ रहीं थीं। शहर को साफ-सुथरा बनाने में लापरवाही बरते जाने पर फर्म का ठेका निरस्त कर दिया गया है।
अब जल्द नए सिरे से दूसरी फर्म को ठेका देकर योजना के तहत मोहल्लों में साफ-सफाई का काम कराया जाएगा। फिलहाल जब तक कोई नई संस्था को काम नहीं दिया जाता, तब तक पालिका की तरफ से मोहल्लों में साफ-सफाई का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्णिमा श्रीवास्तव, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें