फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाना पड़ा महंगा, चार किसानों से वसूला जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। बार-बार चेतावनी के बाद भी किसान खेत में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। डीह थाना क्षेत्र में पांच किसानों ने खेत में पराली जला दी। सूचना पर राजस्व टीम गांव पहुंची। चार किसानों से जुर्माना जमा कराया, जबकि एक किसान के जुर्माना न जमा करने पर परशदेपुर चौकी में तहरीर दी गई।
विज्ञापन

परशदेपुर चौकी क्षेत्र में बुधवार को सुरैया मुवक्किलपुर गांव में पराली जलाने की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल शास्वत त्रिपाठी व चौकी इंचार्ज पंकज राज शरद मौके पर पहुंचे। गांव के ही विजय बहादुर, दिलीप कुमार, राजेश कुमार, बैजनाथ ने खेत में पराली जलाई थी।
लेखपाल ने बताया कि पराली जलाने पर चार किसानों से दस हजार रुपया जुर्माना वसूल किया गया है। वहीं त्रिलोकपुर गांव निवासी किसान जब्बार ने जुर्माने की धनराशि नहीं दी। इस पर उसके खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

गांवों में बैठक करके किया जागरूक
परशदेपुर। सलोन एसडीएम शिखा शंखवार के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने रसीदपुर, जगतपुर, अटावां गांवों में बैठक कर किसानों को जागरूक किया। पराली से होने से दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें