रायबरेली। ऊंचाहार सीएचसी की जांच में प्रतापगढ़ जिले का एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया। सैंपल देने के बाद वह पंजाब चला गया था।
कई दिन बाद रिपोर्ट आने के बाद उसका पता लगाया जा रहा है। जिले में बुधवार को 3812 लोगों की जांच की गई। वर्तमान समय में दो एक्टिव केस हैं।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बुधवार को जिले में टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर 3812 लोगों की जांच की।
इसके अलावा प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के झोकवारा-परियावां के रहने वाले युवक ने ऊंचाहार सीएचसी में आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल दिया था।
बुधवार को एसजीपीजीआई लखनऊ से उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गया है। फोन पर उससे संपर्क किया गया तो उसने पंजाब प्रांत में होने की बात बताई। फोन पर उसने स्वस्थ होने की भी जानकारी दी है।