फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार पलटी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को दोपहर शेरी गांव के निकट लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर एक कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन

स्पीड इतनी तेज थी कि कार सड़क की दूसरी पटरी पर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल डॉ. पीयूष (37), राधाकृष्ण पांडेय (60), शुभ पांडेय (8), शबनम पांडेय (35) निवासी चिनहट मेन मार्केट लखनऊ, नीलम मिश्रा (34), शिवानी मिश्रा (13) निवासी विजय नगर नाका लखनऊ को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीलम, शबनम व शिवानी को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कार सवार सभी लोग रायबरेली शहर में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया।
ससुरालीजनों पर मारपीट का आरोप
गदागंज। दीनशाहगौरा बाजार की रहने वाली किरन पत्नी पप्पू ने थाने में पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके ससुरालीजन आए दिन उसे परेशान कर रहे हैं।
विरोध करने पर उसकी पिटाई भी कर दी गई। पीड़िता ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानेदार अरविंद सिंह का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें