फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक की होर्डिंग फाड़ी, थाने में तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय की होर्डिंग को फाड़कर नाले में फेंकने का मामला गरमा गया है। इसको लेकर विधायक समर्थक व आरोपी के बीच कहासुनी हो गई। विधायक के समर्थक ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन

ऊंचाहार नगर के गायत्री नगर निवासी राहुल कुमार तिवारी ने नए वर्ष के उपलक्ष्य में एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास शुभकामना संदेश की होर्डिंग लगवाई थी, जिसमें क्षेत्रीय विधायक की ओर से क्षेत्रवासियों को नये वर्ष की शुभकामना दी गई थी।
बताते हैं कि कुछ युवकों ने उस होर्डिंग के फाड़कर बल्ली सहित नाले में फेंक दिया। विधायक समर्थक ने जब उससे इसकी शिकायत की तो युवक अभद्रता करने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। लोगों ने बीच बचाव किया। बाद में विधायक के समर्थक ने युवक के खिलाफ होर्डिंग फाड़ने की नामजद तहरीर दी।
राहुल ने बताया कि मकान मालिक से पूछकर होर्डिंग लगाई गई थी, जिसे युवक ने फाड़कर फेंक दिया और अभद्रता भी की। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि होर्डिंग फाड़ने की शिकायत मिली है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें