फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी बिंद छूने को बेताब गंगा का जलस्तर

विज्ञापन
डलमऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा। - फोटो : RAIBARAILY
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। पिछले कई दिनों से लगातार गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। तीसरे दिन जलस्तर 97.600 मीटर पहुंच गया, जो चेतावनी बिंदु से एक मीटर दूर है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से गंगा कटरी क्षेत्र की ओर भी पानी तेजी से बढ़ रहा है। आसपास कृषि भूमि जलमग्न होने लगी। इससे कटरी क्षेत्र के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें झलक रही हैं।
विज्ञापन

मंगलवार की देर शाम तक गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग एक मीटर नीचे है। नदी का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है।
गंगा नदी का चेतावनी बिंदु 98.360 और खतरे का निशान 99.360 मीटर है। उपजिलाधिकारी डलमऊ विजय कुमार ने बताया कि गंगा कटरी क्षेत्र के सभी क्षेत्रीय लेखपालों को गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें