फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया न मिलने पर राइस मिल चलाने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। राइस मिल मालिकों ने मांगों को लेकर सोमवार को आंदोलन का ऐलान कर दिया। 54 राइस मिल मालिकों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी अनूप पांडेय को राइस मिल की चाबी सौंपी और मिल चलाने से इंकार कर दिया। राइस मिल मालिकों ने कहा कि उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। इससे अब मिल चलाना मुुश्किल हो गया है। उनकी मांगें पूरी नहीं की जाएंगी तो मिल का संचालन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

रायबरेली मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह की अगुवाई में राइस मिल मालिकों ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को चाबी सौंपी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धान की कुटाई के बकाए पैसे का भुगतान अब तक नहीं किया गया है। इससे राइस मिल चलाना मुश्किल हो गया है। परिवहन का पैसा तक नहीं दिया जा रहा है। धान सुखाने का भुगतान भी नहीं किया जाता है।
राइस मिल संचालकों ने कहा कि उनकी मांगों पर काफी समय से विचार नहीं किया जा रहा है। इसलिए इस बार जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक राइस मिल का संचालन नहीं किया जाएगा। क्षेत्रीय विपणन अधिकारी ने राइस मिल मालिकों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर विजयशंकर शुक्ला, शाहिद, सूर्य विक्रम सिंह, कौशल किशोर, बृजेश सिंह व गजाधर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें