फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली शराब मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस के पांच और आबकारी विभाग के तीन अधिकारी निलंबित

Wed, 26 Jan 2022 08:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली

सार

सरकार ने जिला प्रशासन को नकली शराब की आपूर्ति में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  उन पर "आईपीसी और आबकारी कानूनों" की कड़ी धाराओं के अलावा "एनएसए" और "गैंगस्टर अधिनियम" के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।  
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। 15 से ज्यादा लोग बीमार हैं। इनमें से ज्यादातर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। उधर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी समेत कई लोगों को निलंबित कर दिया गया है। आबकारी विभाग के अगले आदेश तक तत्काल प्रभाव से रायबरेली और आसपास के जिलों में सिर्फ टेट्रा पैक देशी शराब की बिक्री की जाएगी।

विज्ञापन


सरकार ने जिला प्रशासन को नकली शराब की आपूर्ति में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।  उन पर "आईपीसी और आबकारी कानूनों" की कड़ी धाराओं के अलावा "एनएसए" और "गैंगस्टर अधिनियम" के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।  

सरकार ने कहा है कि हमारी ओर से विस्तृत और गहन जांच जारी है और असली दोषियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।  अवैध / नकली "विंडीज" ब्रांड की देशी शराब के स्रोत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निम्नलिखित स्थानीय पुलिस विभाग और आबकारी विभाग के अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस विभाग
1. नारायण कुमार कुशवाहा, एसएचओ महाराजगंज

2. राजकुमार, चौकी प्रभारी, धुलवासा

3. रत्नेश कुमार राय, पुलिस कांस्टेबल

4. ब्रजेश कुमार यादव, पुलिस कांस्टेबल

5. शिवनारायण पाल, पुलिस कांस्टेबल

6. विजय राम, पुलिस कांस्टेबल

आबकारी विभाग
1. राजेश्वर मौर्य, डीईओ, रायबरेली

2. अजय कुमार, आबकारी निरीक्षक

3. धीरेंद्र श्रीवास्तव, आबकारी कांस्टेबल
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें