फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी, केंद्र सरकार को कोसा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। महंगाई के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी न सिर्फ सड़क पर उतरे, बल्कि जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर आदि महंगा होने पर बैलगाड़ी या फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्कूटर, बाइक रखकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई।
विज्ञापन

सांसद सोनिया गांधी के निर्देश पर महंगाई मुक्त भारत अभियान के पहले चरण में सदर तहसील में कांग्रेस पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी की अगुवाई में महंगाई के खिलाफ जुलूस निकाला गया। पार्टी कार्यालय तिलक भवन से सदर तहसील तक जुलूूस निकाला गया।
ट्रैक्टर-ट्रॉली पर स्कूटर रखकर पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों का विरोध जताया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ने कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। केंद्र सरकार जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है। इसका तीखा विरोध होगा।
विज्ञापन

डलमऊ प्रतिनिधि के मुताबिक कांग्रेस कार्यालय से ब्लॉक परिसर तक महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और नारेबाजी की। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, सुधा द्विवेदी, राकेश त्रिपाठी, रविंद्र सिंह ने गैस सिलेंडर को लेकर विरोध जताया। इस मौके पर विनोद वाजपेयी, राकेश जायसवाल, सुशील त्रिवेदी, विनोद प्रताप सिंह मौजूद रहे।
महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन करते हुए एक जुलूस निकाला और केंद्र सरकार तथा महंगाई के विरोध में नारेबाजी भी की। इस मौके पर कृपा शंकर शर्मा, गिरिजेश श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, भरत मिश्रा मौजूद रहे।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस नेत्री किरन व राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में रसोई गैस सिलेंडर सर पर रखकर व मोटरसाइकिल को पैदल लेकर रैली निकाली गई। इस दौरान योगी-मोदी शर्म करो के नारे लगाए। इस मौके पर अशोक मिश्रा, कांति त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें