फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर के 217 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया इतिहास का पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षा में गुरुवार को ज्यादातर सचल दस्ते आराम करते रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में कृषि के आठ और दूसरी पाली में इतिहास के 217 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीजीआईसी स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की गई।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल में पहली पाली में कृषि का पेपर कराया गया, जिसमें 114 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। 106 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई और इम्तिहान दिया, जबकि आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट के इतिहास की परीक्षा देने के लिए 2438 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 217 परीक्षार्थी नहीं आए। इतिहास में 2655 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा का कहना है कि हर परीक्षा कड़ी निगरानी में कराई जा रही है। नकल पर अंकुश लगाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी सचल दल भी दौड़ रहे हैं। दूसरी तरफ संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाएं भी शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।
बीएड परीक्षार्थियों ने परखा नौनिहालों का व्यक्तित्व
रायबरेली। फिरोज गांधी महाविद्यालय में गुरुवार को बीएड प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षार्थियों ने शिक्षा मनोविज्ञान का प्रैक्टिकल दिया। बीएड के विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह ने बताया कि 99 परीक्षार्थियों में 93 ने परीक्षा दी, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रैक्टिकल देने के लिए परीक्षार्थी अपने साथ छोटे बच्चों को लेकर आए, जिनकी बुद्धि और व्यक्तित्व का परीक्षण किया। यह एक तरह का मनोवैज्ञानिक परीक्षण रहा। लखनऊ विश्वविद्यालय से आए परीक्षकों ने प्रैक्टिकल लिया। दूसरी तरफ महाविद्यालय में लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी चल रही हैं। इग्नू की परीक्षाएं भी कराई जा रही हैं। प्राचार्य डॉ. बीडी मिश्र ने बताया कि सभी परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें