फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज कस्बे में लगाया जाम, कोतवाल को हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी को सोमवार रात पुलिस ने हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा दिया। इसकी जानकारी होते ही कांग्रेसी भड़क उठेे। सभी ने महराजगंज कस्बे में जाम लगा दिया और कोतवाल मनोज कुमार सिंह को हटाने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

सभी ने कहा कि कोतवाली सत्ता पक्ष के दबाव में आकर ऐसा किया। दो घंटे तक जमकर बवाल चला। कोतवाली का घेराव किया गया। बाद में कांग्रेसी नेता को छोड़ने पर लोग शांत हुए।
रात करीब 11 बजे किसी मामले में कांग्रेसी नेता सुशील पासी को पुलिस पकड़कर कोतवाली ले आई। जैसे ही भनक कांग्रेसियों को लगी वह एक-एक करके कोतवाली पहुंचने लगे। कुछ देर बाद वहां पर सैकड़ों की तादाद में लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

सभी नेता को छोड़ने की मांग करने लगे। बात न मानने पर सभी ने कोतवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए महराजगंज कस्बे में जाम लगा दिया। कोतवाली का घेराव किया।
कांग्रेसियों का कहना था कि नए कोतवाल की तैनाती के बाद से कांग्रेसियों का उत्पीड़न बढ़ा है। वह अपराधियों पर नकेल कसने के बजाय कांग्रेसियों का उत्पीड़न कर रहे हैं। बाद में नेता को छोड़ दिया गया। सीओ महराजगंज रामकिशोर सिंह ने बताया कि एक मामले में पूछताछ के लिए कांग्रेसी नेता को लाया गया था और बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें