फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

988 प्रधानों के प्रशिक्षण में उड़ाएंगे 7.90 लाख, बजट एलॉट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में नए 988 प्रधानों को अब प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए 7.90 लाख रुपये जिले को मिल गए हैं। 15 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच ब्लॉकों में अलग-अलग तारीखों में प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने के लिए आने वाले प्रधानों को छह-छह रुपये दिए जाएंगे, जबकि प्रशिक्षण देने के लिए ब्लॉकों में पहुंचने वाले प्रशिक्षकों पर 1.97 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डीएम ने प्रशिक्षण संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
ग्राम पंचायतों में नई सरकार के गठन के बाद अब तक प्रधानों का प्रशिक्षण नहीं हो सका था। शासन ने बजट उपलब्ध कराने के साथ ही प्रशिक्षण की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। डीपीआरओ ने बजट संबंधित ब्लॉकों में उपलब्ध करवा दिया है। साथ ही नोडल अधिकारी भी तय किए गए हैं।
विज्ञापन

15 सितंबर से 21 अक्तूबर तक प्रशिक्षण होगा। जिले में 15 व 16 सितंबर को अमावां, 17 व 18 सितंबर को बछरावां, 20 सितंबर को छतोह, 21 व 22 सितंबर को डलमऊ, 23 सितंबर को गौरा, 24 सितंबर को डीह, 25 व 27 सितंबर को हरचदंपुर, 28 सितंबर को जगतपुर, 29 व 30 सितंबर को खीरों, एक व चार अक्तूबर को लालगंज, पांच व छह अक्तूबर को महराजगंज, सात व आठ अक्तूबर को राही, नौ अक्तूबर को रोहनियां, 11 व 12 अक्तूबर को सलोन, 13 व 16 अक्तूबर को सरेनी, 17 अक्तूबर को सतांच, 18 अक्तूबर को शिवगढ़ और 20 व 21 अक्तूबर को ऊंचाहार में प्रशिक्षण होगा।
प्रशिक्षण में प्रधानों को मिलेंगे छह-छह सौ रुपये
ब्लॉक धनराशि
अमावां 33,000
बछरावां 31,800
छतोह 26,400
डलमऊ 45,600
गौरा 25,800
डीह 24,000
हरचंदपुर 33,600
जगतपुर 23,500
खीरों 36,000
लालगंज 33,600
महराजगंज 31ज,800
राही 43,800
रोहनियां 15,600
सलोन 51,600
सरेनी 48,600
सतांव 30,000
शिवगढ़ 25 ,800
ऊंचाहार 32,400
प्रशिक्षक हेतु 1,97,600
कुल 7,90,400
ग्राम प्रधानों के तारीखों की घोषणा कर दी गई है। 15 सितंबर से 21 अक्तूबर के बीच प्रशिक्षण होगा। ब्लॉकों को धनराशि भी दे दी गई है। प्रशिक्षण में आने वाले प्रधानों को छह-छह सौ रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

उमाशंकर मिश्रा, जिला पंचायतराज अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें