फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव फतह करने का मूलमंत्र दे गईं प्रियंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोरोना काल के बाद मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र में पार्टी की जमीनी हकीकत परखने के बाद कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव दिल्ली जा चुकी हैं। दिन-रात मिलाकर करीब 14 घंटे तक वह संगठन की मजबूती और विधानसभा चुनाव को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हुईं और गुफ्तगू की।
विज्ञापन

जोश और जज्बे के साथ रायबरेली और अमेठी में चुनावी किला फतह करने का मूलमंत्र दिया और साफ कहा कि आप लोग हिम्मत न हारें। 16 हफ्ते के 24 घंटे हमें दीजिए। लक्ष्य निर्धारित कर अपनी मंजिल की तरफ बढ़ें। उम्मीद और विश्वास है कि एक दिन कामयाबी जरूर मिलेगी।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा रविवार दोपहर 11 बजे भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंची थीं। दोपहर 12 बजे से रात दो बजे तक प्रियंका ने रायबरेली और अमेठी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उनसे मिलने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी, नगर अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्षों के अलावा अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन

उन्होंने मुलाकात के दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संदेश दिया कि मेहनत और लगन से काम किया जाए तो कोई चीज मुश्किल नहीं। इसलिए अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें कि हमें विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरकर जीत हासिल करनी है।
जोश और जज्बे के साथ चुनाव जीतने का मूलमंत्र देकर प्रियंका दिल्ली जा चुकी हैं। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है और सभी विधानसभा चुनाव पूरी दमखम के साथ लड़ने का दंभ भर रहे हैं।
रायबरेली और अमेठी कांग्रेस का गढ़ कहा जाता है। पारिवारिक विरासत बचाने के लिए प्रियंका ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बारे में चर्चा की।
अंदरखाने के अनुसार पदाधिकारियों ने संभावित प्रत्याशी के नाम भी प्रियंका के सामने रखे। इस पर प्रियंका ने उन नामों पर विचार करने की बात कही। हालांकि प्रियंका ने भरोसा दिलाया कि इस बार के चुनाव में पार्टी में शामिल लोगों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा।
भुएमऊ गेस्ट हाउस में मुलाकात के दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रियंका वाड्रा से रायबरेली या फिर अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ने की आवाज उठाई। सभी ने कहा कि दीदी आप चुनाव लड़ें तो अच्छा रहेगा लेकिन पदाधिकारियों की इस आवाज पर प्रियंका की चुप्पी ही रही।
न्याय पंचायत अध्यक्ष कठगर रवींद्रनाथ शुक्ल और न्याय पंचायत अध्यक्ष खागीपुर सड़वा देशराज ने बताया कि चुनाव के लिए संगठन को मजबूत बनाएं। गांवों में जाकर पार्टी की नीतियां जनता को बताएं। मुलाकात के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के चुनाव लड़ने के लिए आवाज उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी का कहना है कि कोरोना काल के बाद राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा यहां पहुंची थीं। उन्होंने जिस तरह पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, उससे सभी गदगद हैं। प्रियंका ने सभी से संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। साथ ही उन्होंने फिर जल्द ही रायबरेली आकर गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे रूबरू होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें