फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से विद्युत पोल टूटा, 400 घरों की बत्ती गुल

Sun, 01 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को इंडिया मार्का हैंडपंप पर पानी के लिए लगी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे पर छजलापुर मोहल्ले के पास शुक्रवार रात डंपर की टक्कर से एक विद्युत पोल टूट गया। इससे छजलापुर, कल्लू का पुरवा मोहल्ले के करीब 400 घरों की बत्ती गुल हो गई। रात भर नागरिक गर्मी से जूझते रहे।
विज्ञापन


वहीं बिजली न आने से शनिवार को पानी की आपूर्ति भी बाधित रही। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आईटीआई विद्युत उपकेंद्र छजलापुर, कल्लू का पुरवा को विद्युत आपूर्ति होती है।

शुक्रवार रात छजलापुर मोहल्ले के पास डंपर चालक ने विद्युत पोल में टक्कर मार दी। इससे एक विद्युत पोल टूट गया। केबल भी जमीन पर बिखर गया। खंभा और केबल टूटने से छजलापुर, कल्लू का पुरवा मोहल्ले के लगभग 400 घरों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन


रात भर नागरिक अंधेरे में रहे। शनिवार सुबह भी आपूर्ति बहाल न होने पर पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। हैंडपंप पर पानी भरने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। नागरिकों को गर्मी में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। नागरिक गर्मी में जूझते रहे।

फॉल्ट कब तक ठीक होगा। इसकी जानकारी के लिए नागरिक अवर अभियंता का फोन मिलाते रहे, लेकिन उनका मोबाइल बंद होने से नागरिकों की बात नहीं हो सकी। छजलापुर निवासी आशीष कुमार, मनीष द्विवेदी, फूलचंद्र ने जेई की मनमानी पर नाराजगी जताई है।

शनिवार दोपहर बाद पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारियों ने नया विद्युत पोल मंगवाकर आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया, लेकिन देर शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं सकी।  पावर कॉर्पोरेशन के एसडीओ पीके सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से एक लोहे का विद्युत पोल टूट गया है। इससे आपूर्ति बाधित रही। बिजली की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें