फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम में दर्ज वोटों की हुई गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पहले पोस्टल बैलेट और फिर ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती हुई। जैसे-जैसे मतगणना का काम पूरा होता गया, वैसे-वैसे परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन

प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम से ईवीएम को मतगणना कक्ष तक पहुंचाया गया। किसी भी एजेंट या फिर मतगणना कर्मी को मोबाइल लेकर अंदर नहीं जाने दिया गया। अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होनी थी, लेकिन छह बजे से ही प्रत्याशी, एजेंट और मतगणना कर्मियों का मतगणना स्थल पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
प्रत्याशियों और एजेंटों की मौजूदगी में ईवीएम को अलग-अलग मतगणना कक्ष में पहुंचाया गया। इस दौरान सबसे पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना कराई गई।
इसके बाद ईवीएम में दर्ज वोटों की गिनती शुरू हुई और एक-एक करके चुनाव परिणाम घोषित किए गए। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुुुमार व एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें