फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गवाहों को खाकी देगी साक्षी सुरक्षा योजना कार्ड

Mon, 10 Oct 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
डॉ. सूर्य कुमार, पुलिस महानिदेशक अभियोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए खाकी अब गवाहों की मदद करेगी। इसके लिए उन्हें साक्षी सुरक्षा योजना कार्ड देगी। ऐसे में उन्हें भी अपराधी कोर्ट में गवाही न देने के लिए धमका नहीं पाएगा। ऐसा करने वाले अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


यही नहीं रायबरेली में अब ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती होगी। ऐसे में हर केस से संबंधित जानकारी डीएम-एसपी कर सकेंगे, ताकि सबूत के अभाव में अपराधी बच न पाएं। उक्त जानकारी सोमवार को यहां पहुंचे पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार ने मीडिया को दी।

उन्होंने कहा कि विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक अपराधियों को सजा दिलाई जाए और आम जनता आराम से रह सके। अक्सर देखा गया है कि अपराधी जेल जाने से बचने के लिए गवाह को धमकी दिया करते हैं। धमकी की वजह से गवाह गवाही नहीं दे पाते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में हर संबंधित केस के गवाह को साक्षी सुरक्षा योजना कार्ड दिए जाएंगे। पुलिस उनकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि रायबरेली में अब ज्वाइंट डायरेक्टर की तैनाती होगी। डीएम-एसपी बड़े अपराधों से संबंधित जानकारी ले सकेंगे।

ऐसा होने से अपराधियों पर उचित कार्रवाई होगी, जिससे उन्हें हर हाल में जेल जाने अलावा सजा दिलाई जा सकेगी। पुलिस महानिदेशक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार ने बताया कि प्रदेश में सजा कराओ अभियान चलाया गया था।  अभियान के तहत यूपी में अब तक 35 लोगों को फांसी की सजा दिलाई गई है।

2957 बदमाशों को आजीवन कारावास, 3086 हिस्ट्रीशीटरों को सजा दिलाई गई है। एक लाख 61 हजार 78 बदमाशों की जमानतें रद्द कराई गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति की हत्या होती है तो जिला प्राधिकरण की ओर से एक लाख रुपये पीड़ित परिवार को देने की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें