फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज घर से निकलते समय दें ध्यान, बदलेगा रहेगा आपका रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। यदि आज आप किसी काम से घर से निकल रहे हैं तो थोड़ी परेशानी हो सकती है। वजह मतगणना के चलते 10 मार्च को रूट बदला रहेगा। वाहनों को दूसरे मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि मतगणना को देखते हुए 10 मार्च को सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक वाहनों का रूट डायवर्जन किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि डीह की तरफ से रायबरेली शहर की तरफ आने वाले सभी भारी वाहन रायबरेली की तरफ न आकर सुंदरगंज, सूूची, भदोखर, दरियापुर होकर अपने-अपने गंतव्य स्थान को जाएंगे।
डीह की तरफ से रायबरेली शहर में आने वाले समस्त दो पहिया, चार पहिया वाहन महिला पॉलिटेक्निक गोरा बाजार के पीछे से होकर बरगद चौराहे की तरफ से अपने गंतव्य को जाएंगे।
विज्ञापन

रायबरेली शहर से डीह की तरफ जाने वाले समस्त दो पहिया, चार पहिया वाहन बरगद चौराहा से आईटीआई के पीछे से होते हुए महिला पॉलीटेक्निक के बगल से निकलकर अपने गंतव्य को जाएंगे। एसपी ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की जिम्मेदारी यातायात प्रभारी अरुणेश कुमार गुप्ता और उनकी टीम को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें