फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंजलि का बिस्किट जांच में फेल, हरिद्वार के निर्माता को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मेरठ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में पतंजलि नारियल बिस्किट का नमूना फेल हो गया है। बिस्किट में ऐश की मात्रा 0.1 प्रतिशत की जगह 1.0 प्रतिशत मिली।
विज्ञापन

फैट भी कम पाया गया। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद हरिद्वार के बिस्किट के निर्माता और विक्रेता को नोटिस देने के साथ ही मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश तिवारी ने बीती 23 दिसंबर को शहर के सरस्वती नगर स्थित एचपी गैस एजेंसी के पास अखिलेश कुमार की दुकान से पतंजलि नारियल बिस्किट का नमूना सील करके जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन

मेरठ की विधि विश्लेषक प्रयोगशाला की जांच में बिस्किट का नमूना फेल हो गया। नमूने की रिपोर्ट आने के बाद विक्रेता सरस्वतीनगर निवासी अखिलेश कुमार और निर्माता पतंजलि नेचुरल बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड लोदीवाला हरिद्वार को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके अलावा एडीएम कोर्ट में मुकदमे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
मानक से कम पकाया गया बिस्कुट
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार का कहना है कि नमूने में ऐश की मात्रा 0.1 प्रतिशत के स्थान पर 1.0 प्रतिशत मिली है। यानी बिस्किट को कम पकाया गया था। तय मानक के अनुसार बिस्किट इस स्तर तक पकाया जाए कि उसमें नमी 0.1 प्रतिशत तक हो जाए। कम पकाने के कारण ऐश 1.0 रह गई। इसी कारण नमूना फेल घोषित किया गया।
पनीर, दाल आटा और कुंदा समेत आठ नमूने फेल मिले
प्रयोगशाला की जांच में पनीर, दाल, आटा और कुंदा मिठाई समेत आठ और नमूने फेल आने के बाद मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आटा का नमूना फेल आने पर लोहचा अचलगंज उन्नाव निवासी अजय कुमार और अरहर दाल का नमूना फेल होने पर घोरवारा निवासी पवन अग्रहरि को नोटिस दिया गया है। पनीर का नमूना फेल होने पर हथनासा सरेनी निवासी सत्यवीर सिंह, दूध के नमूने पर पूरे पितई राजापुर भदोखर निवासी सुरेश कुमार को नोटिस दिया है।
गोपी कृष्ण ब्रांड सरसों तेल के मामले में विक्रेता शिवगढ़ निवासी सुधीर गुप्ता और निर्माता हरी ऑयल इंडस्ट्रीज नैनीताल हाइवे-2 कोसीकला मथुरा को नोटिस दिया है। पनीर बेचने वाले बजरंग नगर निवासी सुनील कुमार यादव व दृगपालगंज खीरों निवासी सुनील कुमार, बेसन में मधुरी नगर अटौरा निवासी सत्यम और कुंदा मिठाई का नमूना फेल होने पर कोरिहर निवासी अमित कुमार को नोटिस देकर मुकदमे की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें