फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनिंग में हर हाल में भाग लें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के लिए सोमवार को सदर तहसील सभागार में बीएलओ की बैठक हुई। इसमें 36 बीएलओ के अनुपस्थित रहने पर एसडीएम जीतलाल सैनी ने स्पष्टीकरण तलब किया। साथ ही चेतावनी दी कि दूसरे दिन मंगलवार को बैठक में भाग न लेने पर सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि दो दिनों में 403 बीएलओ को मतदाता पुनरीक्षण अभियान से संबंधित ट्रेनिंग देनी है। पहले दिन 210 बीएलओ को ट्रेनिंग में भाग लेना था लेकिन इनमें से 36 बीएलओ अनुपस्थित रहे। इनमें शिक्षा विभाग के सात अनुदेशक, 21 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगर पालिका रायबरेली के आठ कर्मचारी अनुपस्थित रहे। इन सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
उन्होंने बताया कि नवंबर में कई चरण में विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलेगा। इसके तहत बीएलओ को घर-घर जाकर नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में अंकित करना है। साथ ही जिन लोगों की मौत हो गई है, उनके नाम मतदाता सूची से काटे जाने हैं। मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी मिले तो उसे ठीक करना है। मंगलवार को यदि कोई बीएलओ अनुपस्थित रहेगा तो उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा सकती है। इसलिए बीएलओ ट्रेनिंग में हर हाल में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें