गदागंज (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक घर से नकदी-जेवरात समेत एक लाख का सामान पार कर दिया।
पूरे नया कुरौली बुधकर गांव निवासी छोटेलाल मौर्य का घर पर ही चाय का होटल है। रात में चोर छत के रास्ते घर के अंदर घुस गए। चोरों ने 80 रुपये, जेवरात समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। पीड़ित का कहना है कि गुरुवार सुबह घटना की जानकारी हुई। बक्सा टूटा मिला।
बक्से में रखी हुई नगदी व जेवरात गायब थे। जरूरी कागजात आधार वह एटीएम कार्ड भी गायब थे। घर के पीछे दीवार के सहारे एक बल्ली खड़ी हुई थी।
पीड़ित का कहना है कि शायद चोर बल्ली के सहारे छत के रास्ते होकर घर के अंदर घुस गए। थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि चोरी की घटना की जानकारी मिली है। पड़ताल कराई जा रही है।
खागीपुर सड़वा में स्कूल से हजारों की चोरी
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक स्कूल से हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है।
सरस्वती पब्लिक स्कूल खागीपुर सड़वा को चोरों ने निशाना बनाया। स्कूल के प्रधानाचार्य राज बहादुर के मुताबिक चोरों ने स्कूल में रखी बच्चों की आठ हजार कीमत की ड्रेसें, आग बुझाने के लिए दो अग्निशमन यंत्र, 1200 रुपये की नकदी समेत अन्य सामान चुराकर ले गए हैं। सीओ सदर महिपाल पाठक का कहना है कि जल्द चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।