फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन सिटी समेत 10 प्रापर्टी डीलरों पर कसा शिकंजा, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। विकास प्राधिकरण ने प्रॉपर्टी डीलर पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 10 प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस दिया गया है। इनमें से करीब 50 बीघा जमीन पर प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त कर रही ग्रीन सिटी भी शामिल है। आरडीए की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

अधिकारी बताते हैं कि कई प्रॉपर्टी डीलर बिना ले आउट पास कराए ही भूखंड बेच रहे हैं जबकि कुछ सरकारी जमीन व नाले पर कब्जा कर राजस्व को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। इस गोरखधंधे में आरडीए के इंजीनियर की मिलीभगत के भी आरोप हैं।
शहरी क्षेत्र में नगर पालिका की जमीन के अलावा किसानों की जमीनों पर प्रॉपर्टी डीलिंग का गोरखधंधा चल रहा है। नगर पालिका की जमीन के मामले उजागर होने के बाद अब तक अफसर जमीन को खाली नहीं करा पाए गए हैं।
विज्ञापन

आरडीए के अवर अभियंताओं की मिलीभगत से यह खेल कई सालों से चल रहा है। दो साल पहले अमर उजाला की ओर से गोरखधंधे को उजागर करने के बाद प्रॉपर्टी डीलरों पर शिकंजा कसा गया था, लेकिन अफसरों के बदलने के बाद अभियान कुंद हो गया।
आरडीए की सचिव ने प्रॉपर्टी डीलरों पर शिकंजा कसा है। परशदेपुर रोड स्थित करीब 50 बीघा कृषि योग्य भूमि को भूखंडों में बेचने के मामले में ग्रीन सीट को नोटिस दिया है। इसके अलावा डिडौली में धीरू सिंह, अरुण मौर्या की प्लाटिंग पकड़ में आने के बाद नोटिस दिया है।
डलमऊ रोड पर डबलू यादव और महानंदपुर में सुरेश सिंह को नोटिस दिया है। महराजगंज रोड पर प्लाटिंग कर रहे मोनू तिवारी, मीनू चौधरी और आमिर को नोटिस दिया है। पोस्टमार्टम हाउस के पास करीब 20 बीघा जमीन पर प्लाटिंग पकड़ी गई है।
सड़क, नाला गायब, हरे पेड़ भी कटवा दिए
प्रॉपर्टी डीलरों ने कृषि योग्य जमीन को भूखंडों में बेचने के लिए चकरोड़ और नाले भी गायब कर दिए। हरे पेड़ों को भी बिना अनुमति के कटवा दिया गया। गोरखधंधे में प्रॉपर्टी डीलर पुुरानी सड़कों को भी खत्म कर रहे हैं। हालांकि ऐसे कई मामले में पहले आए और अधिकारियों ने जांच भी की, लेकिन कुछ दिन बाद मामलों को रफा-दफा कर दिया गया।
प्रवर्तन कार्य में लगे अवर अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रॉपर्टी डीलरों को चिह्नित करके नोटिस देकर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। ग्रीन सिटी सहित 10 प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

पल्लवी मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट/ सचिव आरडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें