फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन नामांकन नहीं, सपा विधायक समेत 30 ने खरीदे परचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों से विधायक पद के लिए गुरुवार से कड़ी सुरक्षा में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ, लेकिन ऊंचाहार से सपा विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय समेत 30 दावेदारों ने परचा खरीदा। पहले दिन भाजपा और कांग्रेस की ओर से किसी भी दावेदार ने परचा नहीं खरीदा। हालांकि सदर, बछरावां और हरचंदपुर विधानसभा सीट से बसपा के दावेदारों ने भी परचा खरीदा। सरेनी सीट से सपा के दावेदार देवेंद्र सिंह ने भी परचा खरीदा। नामांकन प्रक्रिया शुरू से पहले ही कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध कर दिए गए थे। विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट के गेट से दावेदारों को प्रवेश दिया गया। बिना मास्क के किसी भी दावेदार को अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11 से कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। विकास भवन स्थित कलेक्ट्रेट गेट से दावेदारों को अंदर जाने दिया गया। यहां मास्क के साथ ही अन्य जांच के बाद ही दावेदारों को परचा लेने के लिए अंदर जाने दिया गया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर राजेश कुमार ने बताया कि सपा से डॉ. मनोज कुमार पांडेय समेत 10 दावेदारों ने परचा खरीदा है। सदर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर राजेंद्र शुक्ला ने बताया कि बसपा से मो. अशरफ समेत छह लोगों ने परचा खरीदा। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। सरेनी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सपा से देवेंद्र सिंह समेत पांच लोगों ने परचा खरीदा। बछरावां विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफीसर सालिगराम वर्मा ने बताया कि बसपा से लाजवंती व आप पार्टी से दीपांकर समेत पांच लोगों ने परचा लिया। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से रिटर्निंग ऑफीसर विजय कुमार ने बताया कि बसपा समेत चार लोगों ने परचा खरीदा। पहले दिन एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं किया गया। दोपहर बाद तीन बजे से कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा।
किस सीट से किन पार्टियों के दावेदारों ने खरीदे परचे
विधानसभा क्षेत्र बछरावां से बीएसपी, आम आदमी पार्टी, सबका दल के अलावा दो निर्दलीयों ने परचा लिया। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन मुक्ति पार्टी, सबका दल यूनाइटेड, बीएसपी, राष्ट्रीय किसान श्रमिक पार्टी के दावेदारों ने परचा लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी, जन अधिकार पार्टी, अखिल भारतीय अपना दल, नव निर्माण पार्टी, मुस्लिम लीग, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के दावेदारों ने परचा लिया। सरेनी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी, समाजवादी पार्टी, प्रगतिशील जन अधिकार पार्टी, राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया व एक निर्दल प्रत्याशी ने परचा लिया। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी, समाजवादी पार्टी, अखिल भारतीय अपना दल के अलावा सात निर्दलीयों ने परचा खरीदा।
विज्ञापन

इन न्यायालयों में शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया
न्यायालय का नाम विधानसभा क्षेत्र
नगर मजिस्ट्रेट न्यायालय बछरावां
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट न्यायालय हरचंदपुर
एडीएम (न्यायिक) न्यायालय रायबरेली
बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी न्यायालय सरेनी
एडीएम (वित्त एवं राजस्व) न्यायालय ऊंचाहार
आचार संहिता उल्लंघन हो तो यहां करें शिकायत
जिला कार्यक्रम अधिकारी व कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 0535-2207040, 0535-2207041, 0535-2207042, 0535-2207043 एवं 0535-2207044 पर की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें