फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवगढ़ ब्लॉक में बनेगा नया पशु चिकित्सालय

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में नया पशु चिकित्सालय स्थापित होगा। इससे करीब 50 हजार किसानों को सहूलियत होगी। इसके अलावा सतांव और नसीराबाद पशु चिकित्सालय को खुद का भवन मिल सकेगा।
विज्ञापन

हर एक अस्पताल के निर्माण पर 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शिवगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के चंदापुर गांव में नया पशु चिकित्सालय बनाया जाएगा।
पशु चिकित्सालय न होने से क्षेत्र के 50 हजार किसानों को अपने पशुओं का इलाज कराने के लिए महराजगंज जाना पड़ता था। टीकाकरण भी ठीक तरीके से नहीं हो पाता था। क्षेत्र में पशुपालन को बढ़ावा देने और पशुओं के बेहतर इलाज के लिए शासन को चंदापुर में पशु चिकित्सालय बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है।
शिवगढ़ क्षेत्र में नया पशु चिकित्सालय बनने से जिले में पशु चिकित्सालयों की संख्या 39 हो जाएगी। सतांव, नसीराबाद में पशु चिकित्सालय किराए के भवन में चल रहा है। बारिश में पानी भरने के कारण किसानों को अस्पताल आने जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ऐेसे में इन दो अस्पतालों को अब खुद का भवन मिल सकेगा।
विज्ञापन

नसीराबाद में फंसा जमीन का पेंच
सतांव में पशु चिकित्सालय के भवन का निर्माण कार्य तो शुरू करा दिया गया है, लेकिन नसीराबाद में पशु चिकित्सालय के भवन निर्माण में जमीन का पेंच फंस गया है। जिस जमीन पर पशु चिकित्सालय बनाया जा रहा था, वहां के एक परिवार के लोगों ने खुद की जमीन बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इससे नसीराबाद पशु चिकित्सालय के निर्माण कार्य में दिक्कत आ रही है। हालांकि अफसरों का दावा है कि जल्द जमीन के पेंच को दूर करके निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
शिवगढ़ ब्लॉक के चंदापुर में नया पशु चिकित्सालय को हरी झंडी मिल गई है। इसके लिए 40 लाख रुपये का बजट मिला है। सतांव और नसीराबाद स्थित पशु चिकित्सालय अभी किराए के मकान पर संचालित कराए जा रहे हैं। इन अस्पतालों के भवनों के लिए भी पैसा मिला है। सतांव में काम शुरू कराया गया है, जबकि नसीराबाद में जमीन में आई दिक्कत के चलते पशु चिकित्सालय निर्माण कार्य रुक गया है। जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ.गजेंद्र प्रताप सिंह, सीबीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें