फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक दें रोगियों का ब्योरा

Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
hospital - फोटो : getty images
विज्ञापन
 जिले में बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखकर सीएमओ ने जिला अस्पताल, सीएचसी के साथ ही सभी निजी नर्सिंग होम से भी रोगियों का पूरा ब्योरा तलब किया है। डॉक्टरों और नर्सिंग होम संचालकों से इलाज कराने वाले और बुखार से जान गंवाने वाले रोगियों की पूरी जानकारी मांगी गई है। 
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक बुखार ने पैर फैला लिए हैं। आए दिन कोई न कोई अपनी जान गंवा रहा है। इसी माह करीब छह लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। वहीं 100 से अधिक लोग बुखार की चपेट में आ चुके हैं।

इस पर सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने जिला अस्पताल के सीएमएस, सभी सीएचसी के अधीक्षकों और सभी निजी नर्सिंग होम संचालकों को रोगियों का पूरा ब्योरा देने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि एक जनवरी 2016 से लेकर 30 सितंबर 2016 तक की बुखार के रोगियों की पूरी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


कितने रोगी भर्ती हुए, कितनों का इलाज हुआ और बुखार से कितने रोगियों की जान गई, इसका ब्योरा तलब किया गया है। जानकारी एकत्र करके शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन के निर्देशानुसार अग्रिम कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें