फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो...

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करानेे के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में जवाहर इंटर कॉलेज अरखा के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान सभी ने ‘सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो...’ का नारा लगाते हुए लोगों से 23 फरवरी को मताधिकार का प्रयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कॉलेज की प्रभारी प्रधानाचार्या निधि पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रैली को रवाना किया। छात्र-छात्राओं ने नारे लिखी तख्तियां लेकर अरखा गांव की गलियों में भ्रमण किया। इस दौरान सभी जात-पात को न दें भाव, सही नेता का करें चुनाव..., आधी रोटी खाएंगे, वोट डालने जाएंगे..., सारा काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो..., जो बांटे दारू और नोट, उसको कभी न देना वोट... जैसे गगनभेदी नारे लगाते रहे।
छात्र छात्राओं के नारे सुनकर लोग घरों से बाहर निकले और बच्चों की बात को ध्यान से सुनते रहे। कतारबद्ध छात्र-छात्राओं की बात लोगों के जेहन तक पहुंची और लोगों ने विधानसभा चुनाव में मतदान करने का संकल्प लिया। रैली के दौरान कॉलेज के शिक्षक बालेंद्र सिंह, बृजेश सिंह, अभय वर्मा, राम संजीवन, सूर्यमणि, उमेशचंद्र, रमापति, कमल, राजकुमार, प्रगति यादव व प्रेम कुमारी ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्राएं शालिनी द्विवेदी, रंजना, मदीराबानो, छात्र रजनी, प्रदीप कुमार, तेजभान और शिवजीत ने कहा कि गांव के लोग मतदान को लेकर रुचि नहीं दिखाते हैं। गांव व क्षेत्र का विकास हो, सभी को सम्मान मिले, इसके लिए शत-प्रतिशत मतदान करना जरूरी है। लोगों जागरूक करने के लिए रैली निकालकर हम लोग अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अपने गांव में भी मतदान के लिए लोगों को जागरूक कर मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।
शिक्षक सोनूू कुमार, देवी प्रसाद मिश्रा, शैलेश कुमार व प्रदीप कुमार का कहना है कि मतदान हमारा मौलिक अधिकार है। समाज में इसके लिए लोगों को जागरूक करना चाहिए। स्कूल के बच्चों ने बहुत ही अच्छी पहल की है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी। हम लोग भी अपने आसपास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे और गांव वालों को भी साथ ले जाकर मतदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें