फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों से एक ही जगह पर जमे लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में सालों से एक ही क्षेत्र में जमे लेखपालों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस कार्रवाई से राजस्व कर्मियों में हड़कंप मचा है। यह फेरबदल एसडीएम सविता यादव के निर्देश पर तहसीलदार रिचा सिंह ने किया है। रसूलपुर में तैनात लेखपाल विवेक कुमार वर्मा को इचौली भेजा गया है। साथ ही उन्हें महेरी क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर इचौली में तैनात अवनीश प्रताप सिंह को नारायणपुर का लेखपाल बनाया गया है। गूढा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

चितवनिया में तैनात लेखपाल रमेश कुमार को पिंडौली स्थानांतरित करते हुए उन्हें चितवनिया का प्रभारी बनाए गया है। नारायणपुर में तैनात शैलेंद्र कुमार को हसनपुर, अमित शुक्ला को बघई अहिरवार से पोखरनी व छब्बू राम को नेरथुवा से ओसाह स्थानांतरित किया गया है। छब्बू राम को दहियावां का प्रभारी भी बनाया गया है। इसके अलावा लेखपाल संघ की तहसील अध्यक्षा प्रीति गुप्ता को बरहुंआ से जिहवा और प्रिया सिंह को पोखरनी से जमुरावां जबकि अमरजीत को कैड़ावा से बघई अहिरवार और राजाराम को जमुरावां से कैड़ावां स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा राजाराम को कोटवा मोहम्मदाबाद का प्रभारी भी बनाया गया है। लेखपाल महेंद्र सोनकर को ओसाह से हटाकर मोन गांव दिया गया है। नेरथुवा गांव का प्रभारी बनाया गया है। सुशील शर्मा को सलेथू में तैनात रखते हुए बरहुंआ का प्रभारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त अजय कुमार को महेरी से रसूलपुर स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें