रायबरेली। नेहरू युवा केंद्र ने नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत रविवार को नदी उत्सव मनाया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी संजय कुमार की देखरेख में विभिन्न कार्यक्रम हुए। युवाओं और बुजुर्गों का रोमांचक कबड्डी मैच खेला गया। इसमें दोनों ही टीमों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखा। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक रज्जन मौर्य और उदय चंद रहे। इस मौके पर लोगों को गंगा में गंदगी न करने और स्वच्छ बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। यह कार्यक्रम दीनशाह गौरा विकास क्षेत्र के गांव धीरनपुर में आयोजित हुआ। इसमें युवाओं, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवियों व ग्रामीणों ने गंगा तट को हरियाली में बदलने एवं पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए श्रमदान के माध्यम से पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में आरपी यादव, शिवांशु, अमित, रोशनी अग्रहरि, अमृता वर्मा, आदित्य सिंह, आलोक कुमार, अनूप कुमार, अरविंद, सुमित, अंकित व शैलेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।