फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाने में फहरा दिया गया उल्टा झंडा, स्पष्टीकरण तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महिला थाने में झंडा उलटा फहरा दिया गया। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। एसपी श्लोक कुमार ने महिला थानेदार से स्पष्टीकरण मांगा है। दरअसल सुबह आठ बजे महिला थाने में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडारोहण कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान थाना परिसर के ऊपर उलटा झंडा लगा दिया गया।
विज्ञापन

जब तक महिला पुलिसकर्मी झंडा ठीक करतीं, उतनी देर में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्वतंत्रता दिवस के मौैैके पर इस तरह उलटा झंडा फहराने से पुलिस महकमे और महिला थाने की किरकिरी होने लगी।
महिला थानेदार उमा अग्रवाल ने बताया कि मातहतों की वजह से झंडा उलटा लग गया। जानकारी होते ही झंडा सही कराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसका उन्हें बेहद अफसोस है और उन्होंने माफी भी मांगी है। एसपी का कहना है कि महिला थानेदार से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें