फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शिक्षिका का तबादला होने पर रोने लगे बच्चे, बोले- अगर स्थानांतरण न रोका गया तो हम भी स्कूल छोड़ देंगे

Wed, 02 Jul 2025 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के प्राथमिक विद्यालय इसिया में प्रधानाध्यापिका के तबादले की खबर सुनते ही बच्चे रोने लगे। बच्चों ने चेतावनी दी है कि उनका तबादला न रोका गया तो वो भी विद्यालय छोड़ देंगे।
विज्ञापन
शिक्षक का तबादला होने से भावुक हुए बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बछरावां क्षेत्र के इसिया प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु सिंह का स्थानांतरण प्राथमिक विद्यालय इसिया से कंपोजिट विद्यालय बहादुर नगर कर दिया गया है। बच्चों को जब यह जानकारी हुई तो वह विद्यालय के अंदर ही रोने लगे और शिक्षक का स्थानांतरण ना किए जाने की बात कही। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


छात्र मयंक, दीपू व छात्रा महिमा, दीपा ने बताया कि उनकी प्रधानाध्यापिका स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को अपने बच्चों की तरह मानती है। बच्चों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी शिक्षिका के स्थानांतरण को रोका न गया तो सभी छात्र-छात्राएं विद्यालय छोड़ देंगे।

ये भी पढ़े- Lucknow: खाना खिलाने के बाद बिल के रुपये मांगे तो रेस्टोरेंट में लगा दी आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: गोमतीनगर लखनऊ की सबसे महंगी कॉलोनी, 26 प्रमुख कॉलोनियों के सर्किल रेट जारी किए गए


इंदू सिंह ने बताया कि वह अपने छात्र-छात्राओं को अपने बच्चों की तरह प्यार दुलार करती हैं। जिस कारण बच्चे ऐसा कह रहे हैं। यह उनका प्रेम है। रही बात स्थानांतरण की तो नौकरी का हिस्सा स्थानांतरण है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें