फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी जमीन पर कराया अवैध निर्माण, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सदर तहसील क्षेत्र के पश्चिम गांव चौराहा पर सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। मामला एसडीएम जीतलाल सैनी के संज्ञान में आया तो वह अवाक रह गए। एसडीएम के निर्देश पर लेखपाल ने अवैध निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ बछरावां कोतवाली में केस दर्ज कराया है। साथ ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। एसडीएम ने अवैध निर्माण को ढहवाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर जीतलाल सैनी ने बताया कि बछरावां कोतवाली क्षेत्र के पश्चिम गांव चौराहा पर ग्राम समाज की जमीन है। इस जमीन पर ब्राह्मणखेड़ा मजरे पश्चिमगांव चौराहा का रहने वाला सुखमीलाल जमीन पर कब्जा करके अवैध निर्माण कार्य करा रहा था। इसके पहले अवैध निर्माण कार्य कराने पर रोक लगा दी गई थी।
बावजूद इसके बीती दो अक्तूबर को सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया। जानकारी आने पर लेखपाल आशीष कुमार को मौके पर भेजा गया तो मामला सही पाया गया। लेखपाल की तहरीर पर कोतवाली में सुखमीलाल के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया है। अवैध निर्माण को ढहवाने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम का कहना है कि सदर क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण कतर्ई नहीं होने दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें