फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोत्सव पर बाजार गुलजार, खूब हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रंगोत्सव की चहल-पहल बाजारों में दिखने लगी है। हर कोई होली के उल्लास व उमंग में डूबा नजर आ रहा है। फिजा में होली का रंग व तराने घुल से गए हैं।
विज्ञापन

रंग बरसे भीगे चुनर वाली... होली खेले रघुवीरा... जैैसे गीतों की धूम हर तरफ सुनाई देने लगी है। बुधवार को बाजार में पर्व के लिए खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी।
कपड़े, क्राकरी के अलावा नमकीन की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। अब गुरुवार को होलिका दहन के बाद शुक्रवार को हर कोई रंग में डूबा दिखेगा।
फिजा में होली का रंग चढ़ चुका है। घरों में गुझिया आदि बननी शुरू हो गईं हैं। उधर, शहर के सब्जी मंडी, कैपरगंज, सुपर मार्केट, सराफा बाजार, रेलवे स्टेशन रोड समेत अन्य बाजारों में सुबह से ही लोगों की भीड़ रही। कपड़े, पिचकारी और रंगों के साथ खाने-पीने की वस्तुुएं भी खूब खरीदी गई।
विज्ञापन

शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में चिप्स, पापड़ और नमकीन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही। चिप्स और पापड़ की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई।
हर बार की तरह इस बार भी दुकानों पर रेडीमेड गुझियों की खूब डिमांड रही। हर किसी ने गुझिया खरीदने में रुचि दिखाई। कुछ लोगों ने गुझिया बनाने के लिए बाजार पहुंचकर मावा की खरीदारी भी की।
मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
होली पर मिठाई खरीदने के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी। किसी ने गुझिया तो किसी ने मिठाई खरीदी। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली पर्व की बधाई देने का सिलसिला भी चला।
500 रुपये किलो गुुझिया
होली के रंग के साथ गुझिया का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। शहर के प्रमुख स्थानों पर मिठाई की दुुकानों पर लोग खरीदारी के लिए आतुर दिखे। दुकानदार दिनेश अग्रवाल, अंकुर गुप्ता ने बताया कि 300 से लेकर 500 रुपये प्रति किलो की दर से गुझिया की बिक्री की जा रही है। दूूध से बनी अधिकांश मिठाई 200 से 400 रुपये प्रति किलो की दर से बिकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें