फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिचकारी बाजार में छाए मोदी-योगी, बने पहली पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। रंगों के त्योहार में भी मोदी-योगी ब्रांड की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में बिक रही मोदी पिचकारी की बच्चों की पहली पसंद है। वहीं योगी पिचकारी का मॉडल भी लोगों को भा रहा है।
विज्ञापन

इस बार बाजार में पीएम मोदी और सीएम योगी के नाम से बना मुखौटा भी खूब बिक रहा है। पीएम मोदी की फोटो वाले मुखौटे की डिमांड सबसे ज्यादा है।
बच्चों के साथ बड़े भी इन मुखौटों को खरीद रहे हें। इसके अलावा कार्टून करेक्टर वाली पिचकारियों में छोटा भीम, डोरेमॉन पिचकारी की भी डिमांड बच्चे कर रहे हैं।
कोरोना के चलते दो साल बाद होली पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल दिख रही है। वैसे तो त्योहार अगले सप्ताह है, लेकिन इसके पहले ही पिचकारी बाजार पूरी तरह से सज गया।
विज्ञापन

शहर के सुपर मार्केट, सब्जी मंडी, घंटाघर, कैपरगंज, सिविल लाइंस, जिला अस्पताल चौराहा के अलावा देहात के कस्बों तक में पिचकारी की दुकानें सजी हैं, जहां पर बच्चों के साथ ही बड़े लोग पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं।
विशंभर मार्केट के दुकानदार रमेश ठाकुर कहते हैं कि चुनाव की तरह पिचकारी बाजार में भी मोदी-योगी छाए हुए हैं। मोदी-योगी के नाम बने मुखौटे की कीमत 50 रुपये से 200 रुपये तक है। पिचकारी 50 रुपये से 100 रुपये कीमत में है। इसके अलावा रायफल गन भी 100 रुपये कीमत में बाजार में उपलब्ध है।
उनका कहना है कि मोदी-योगी के नाम बने मुखौैटे और पिचकारी सबसे ज्यादा बच्चों और लोगों की पसंद हैं। खासकर बच्चे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम के बने मुखौटी, पिचकारी अधिक खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसके अलावा बाजार में छोटा भीम, बड़ा भीम पिचकारी भी उपलब्ध हैं।
दुकानदार दिनेश सोनी, संजय गुप्ता कहते हैं कि दो साल बाद यह पहला मौका है, जब पिचकारी बाजार पर चहल-पहल देखी जा रही है। कोरोना के चलते पिचकारी की खरीदारी नहीं हो पा रही थी।
लोग भी खरीदारी कम करने आते थे। इस बार ऐसा नहीं है। लोग अभी से मुखौटे और पिचकारी खरीद रहे हैं। जिस तरह बाजार में लोग आ रहे हैं, उससे लगता है कि इस बार उनकी कमाई हो सकेगी। उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार भी आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें