फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ने दिनदहाड़े की प्रधान के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में सोमवार को हिस्ट्रीशीटर ने ग्राम प्रधान के घर से नकदी-जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। जानकारी होने पर ग्राम प्रधान समेत अन्य लोग अपराधी के घर पहुंचे तो उसने छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर मारना शुरू कर दिया। प्रधान पक्ष की तरफ से भी पथराव किया गया। इस दौरान हिस्ट्रीशीटर समेत दो लोग घायल हुए। इसमें हिस्ट्रीशीटर को जिला अस्पताल भेजा गया। तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 15 दिन पहले ही घायल अपराधी जेल से छूटकर बाहर आया।
विज्ञापन

खीरों थाना क्षेत्र के रनापुर पहरौली गांव निवासी रामप्रकाश सैनी पूर्व प्रधान है, जबकि उनका बेटा रामलखन मौजूदा प्रधान है। प्रधान की घर के पास कई दुकानें हैं। सोमवार की दोपहर प्रधान व उसके घर के लोग दुकान में बैठे थे। इसी दौरान घर की महिलाओं को घर से खटपट की कुछ आवाजें सुनाई पड़ीं। जब महिलाएं घर के अंदर गईं तो उन्होंने पड़ोस में रहने वाले एवं खीरों थाने के हिस्ट्रीशीटर हरिओम को घर से छत की तरफ भागते देखा। घर के अंदर महिलाएं गईं तो आलमारी के ताले टूटे थे। हिस्ट्रीशीटर नकदी-जेवरात समेत 50 हजार का सामान चुराकर छत के रास्ते भाग गया।
महिलाओं के शोरगुल मचाने पर प्रधान के परिवार के लोगों ने दौड़ाकर हरिओम के घर को चारों तरफ से घेर लिया। हरिओम अपनी छत पर चढ़कर गालीगलौज करते हुए ईंट-पत्थर चलाने लगा। इस दौरान एक पत्थर गांव के विनोद साहू के सिर पर लगा। इससे विनोद घायल हो गया। इससे ग्रामीण आगबबूला हो गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चले। एक घंटे तक चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्रधान रामलखन का आरोप है कि पुलिस को आता देखकर हरिओम छत से कूदकर भागने लगा, जिससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। पुलिस की मौजूदगी में हरिओम के घर की छत से रुपये, जेवरात व बैग बरामद हुए। हरिओम की चोट को देखते हुए सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। थानेदार बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि रनापुर पहरौली के प्रधान रामलखन के घर में दिन दहाड़े चोरी हुई है, जिसका कुछ सामान चोरी करने वाले हरिओम के घर की छत पर मिला। प्रधान के पिता व पूर्व प्रधान रामप्रकाश सैनी की तहरीर पर हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें