शहर में तो जिला अस्पताल चौराहा पर बने चबूतरे तक में लोग खड़े रहे। यही नहीं भीड़ को देखते हुए दुकानदार भी इसका फायदा उठाने से नहीं चूके।
खानपान की सामग्री को अधिक दामों में समर्थकों को थमाई। पूरे दिन गहमागहमी का माहौल रहा। मतगणना की पल-पल की जानकारी के लिए समर्थक उतावले रहे।
भीड़ को थामने रखने में पुलिस को तगड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वैसे तो मतगणना सुबह सात बजे शुरू होनी थी। लेकिन छह बजे से ही समर्थकों की भीड़ मतगणना स्थलों के बाहर भीड़ जुटने लगी।
सुबह 10 बजे तक हर तरफ समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मतगणना स्थल के बाहर चाय, पान-पुड़िया और पकौड़ा, टिकिया की दुकानों पर समर्थकों की भीड़ रही।
इससे खानपान की सामग्री कम पड़ गई। शहर के जिला अस्पताल चौराहा पर समर्थकों की भीड़ इस कदर जुटी थी कि जाम की स्थिति रही। अस्पताल चौराहा पर बने चबूतरे तक में लोग खड़े रहे।
पुलिस तैनात थी, लेकिन उन्हें रोकने का साहस नहीं जुटाया। भीड़ से लोगों को आने जाने में परेशानी झेलनी पड़ी। यही नहीं जिला अस्पताल के अंदर वाहनों की तादाद भी अधिक थी।
शहर के अलावा हरचंदपुर, ऊंचाहार, जगतपुर, रोहनियां, सलोन, डीह, छतोह, बछरावां समेत अन्य ब्लॉक क्षेत्रों के मतगणना स्थलों पर समर्थकों का रेला उमड़ा।