रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में पहले कॉलेज के बाहर से एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस घटना से हड़कंप मच गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसमें से रेप करने वाले आरोपी को दबोच लिया। वहीं अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
गांव की रहने वाली 19 वर्षीय युवती कस्बा स्थित महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। तीन दिसंबर को कॉलेज पढ़ने गई थी। इसी दौरान तीन युवकों ने छात्रा को अगवा कर लिया और उसे एकांत स्थान पर स्थित एक कमरे में ले गए। वहां पर गुरफान ने युवती के साथ रेप किया। रेप के बाद तीन आरोपी युवती को एक पुलिया के पास छोड़कर फरार हो गए।
घर पहुंचकर युवती ने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। थानेदार पंकज तिवारी ने बताया कि विक्रम विश्वकर्मा, मो. शरीफ और गुरफान के खिलाफ रेप, अगुवा करने का केस दर्ज कर लिया गया है। इसमें रेप के आरोपी गुरफान को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है। दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।