फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंबइया कोठी समेत चार कांप्लेक्स सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर में मानकों को ताक पर रखकर बनवाई जा रही बंबइया कोठी समेत चार कांप्लेक्स सील कर दिए गए। डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर आरडीए के अवर अभियंताओं की टीम ने कचहरी रोड स्थित निर्माणाधीन भवनों को सील करके कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया।
विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने कांप्लेक्सों की सीलिंग का विरोध भी किया लेकिन पुलिस के पहुंचने के बाद किसी की भी हिम्मत नहीं पड़ी। अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया है।
शहर के कचहरी रोड स्थित जेजे प्लाजा के पास हरिओम गुप्ता और सुरेंदर सिंह के निर्माणाधीन कांप्लेक्सों का चालान करके काम बंद कराने के साथ ही आरडीए ने नोटिस देकर निर्माण से संबंधित अभिलेख तलब किए थे। इसके अलावा हाथी पार्क के पास बंबइया कोठी स्थित दलजीत सिंह व हरविंदर सिंह के निर्माणाधीन व्यवसायिक भवनों का भी चालान किया गया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि आरडीए से नोटिस जारी होने के बाद चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा। मानकों के विपरीत निर्माणों को वैध करवाने का प्रयास तक नहीं किया गया।
मामले में डीएम ने नोटिस का जवाब न देने और रोक के बाद भी निर्माण किए जाने पर भवनों को सील करने के आदेश दिए। इस पर आरडीए के अवर अभियंता धनेश कुमार व दिनेश कुमार आदि की टीम ने एक-एक करके चारों व्यवसायिक भवनों को सील कर दिया। चारों सील भवनों को शहर कोतवाली की अभिरक्षा में दे दिया गया है। इससे अवैध निर्माण करवाने वालों में हड़कंप मच गया है।
आरडीए के सचिव बीपी मौर्या ने बताया कि शहर के कचहरी रोड स्थित चार निर्माणाधीन भवनों को सील कराया गया है। पूर्व में निर्माण कार्यों का चालान करके भवनों के मालिकों को नोटिस भेजा गया था लेकिन नोटिस का जवाब न देकर निर्माण कार्य जारी रखा गया। सील भवनों को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। सील तोड़कर निर्माण शुरू करने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें