फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगीन कचरी, घी और खोवा समेत पांच नमूने भरे, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और मिलावटखोरों पर कार्रवाई के लिए शनिवार से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अभियान शुरू कर दिया।
विज्ञापन

पहले दिन रंगीन कचरी, घी और खोवा समेत पांच के नमूने भरे गए। दुकानों पर गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए नोटिस दिया। छापामारी शुरू होने के बाद मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया।
अभिहित अधिकारी अजीत कुमार राय ने बताया कि शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी इंद्र बहादुर यादव के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा।
एफएसओ अरुण कुमार ने ऊंचाहार स्थित लक्ष्मी ट्रेडिंग कंपनी से मधुसूदन देशी घी का नमूना सील किया। मधुर स्वीट्स सलोन से एफएसओ नितिन कुमार ने खोया का नमूना भरा।
विज्ञापन

एफएसओ स्वाती सिंह ने परशदेपुर रोड सलोन स्थित राजेंद्र कुमार की दुकान से रंगीन कचरी, उमरन स्थित बालाजी इंटरप्राइजेज से बेसन और संजय डेयरी घोरवारा से खोवा का नमूना भरा। टीम में एफएसओ अंजली श्रीवास्तव, अमरनाथ शामिल रहे। अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें