ऊंचाहार/डलमऊ। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर सवैया तिराहे के पास सड़क पार कर रही बरसंवा मजरे कंदरांवा गांव निवासी कल्पना (15) को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक वाहन समेत भाग निकला।
इसी तरह सेमरी तिराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार धर्मराज (50) निवासी सेमरी रनापुर व रामफेर (52) निवासी तिवारीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
इसी तरह डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के मधुकरपुर नवीन गांव के पास टेंपो व बाइक में टक्कर हो गई। इससे बाइक सवार रामचंद्र (32) निवासी पूरे देदौर थाना हरचंदपुर, सोहन (35) निवासी केलौली थाना मिल एरिया घायल हो गए। दोनों बाइक से डलमऊ की तरफ जा रहे थे। सीएचसी डलमऊ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।