फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी में लकड़ी लाद रहे मजदूरों पर हमला, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी में लकड़ी लाद रहे मजदूरों के दो गुटों में विवाद हो गया। इस पर एक गुट ने दूसरे गुट के मजदूरों पर हमला कर दिया। लाठी-डंडे से मजदूरों की जमकर पिटाई की। इससे पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी से लकड़ी लादकर बाहर भेजी जाती है। बुधवार को मजदूर संतोष कुमार (22) निवासी दयालपुर मजरे कंदरावां अपने साथी जवाहर (20), संजय कुमार (26), कमलेश (26), सुनील कुमार (25) के साथ यूकेलिप्टस की लकड़ी लाद रहे थे।
अचानक मजदूरों के दूसरे गुट ने किसी बात को लेकर उन पर हमला कर दिया। सभी की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई की, जिससे वे घायल हो गए। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है। केस दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें