फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के घर से तीन लाख का माल उड़ाया

Tue, 09 Feb 2016 11:50 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दो किसानों के घर से नगदी समेत तीन लाख का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों ने शोर मचाया तो, लेकिन तब तक चोर भाग निकले।
विज्ञापन


पीड़ितों ने मंगलवार की सुबह थाने में तहरीर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। खीरों थाना क्षेत्र के लालपुर मजरे बरौड़ी गांव निवासी किसान रतीपाल लोध के घर में पीछे की दीवार फांद कर चोर घुस गए।

बक्से का ताला तोड़कर चार हजार रुपये की नगदी, जेवर व बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि नगदी समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है।
विज्ञापन


चोर किसान जगदीश कुरील के घर छत के रास्ते अंदर घुस गए। अलमारी में रखे जेवर, बर्तन समेत डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। खटपट की आवाज सुनकर परिवारीजन जग गए।

गुहार पर जब तक ग्रामीण पहुंचते, तब तक चोर भाग निकले। एसओ अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

वहीं सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार रात रिटायर्ड शिक्षक के घर से चोरों ने पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। सरेनी ब्लॉक के पास रिटायर्ड शिक्षक किशोरीलाल सिंह के घर में चोर छत के रास्ते प्रवेश कर गए।

आलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सुबह परिवारीजनों की नींद खुली तो उन्हें वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच की।

पीड़ित का कहना है कि 90 हजार रुपये की नकदी, दो सोने की जंजीर, 10 सोने की अंगूठी समेत पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। रिटायर्ड शिक्षक ने पड़ोसी पर ही चोरी किए जाने का शक जताया है।

थानेदार आरके सिंह का कहना है कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। उधर लालगंज कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग चोरियों में चोरों ने हजारों का माल पार कर दिया।

मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। पूरे बलवंत सिंह मजरे ऐहार गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात वह नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकला था।

घर का दरवाजा खुला था, तभी चोर घर के भीतर घुस गया और कमरे में रखा लैपटॉप, दो मोबाइल व पर्स चोरी कर ले गया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये और जरूरी कागज थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें