लालगंज (रायबरेली)। रेलवे स्टेशन से एमसीएफ कोच लाने जा रहा इलेक्ट्रिक रेल इंजन लो वोल्टेज के कारण रास्ते में ही रुक गया। जिससे शाम को करीब छह बजे दोनों रेलवे क्रॉसिंग के गेट देर तक बंद रहे। जिससे वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर तकनीकी टीम खामी को दूर करने में जुट गई है। स्टेशन से एमसीएफ तक रेलवे लाइन का विद्युतीकरण कर दिया गया। शनिवार को कोच लाने जा रहा इलेक्ट्रिक इंजन तकनीकी खामी के कारण किलोमीटर 71बी और 72 बी के बीच रुक गया। जिससे लखनऊ रोड व रायबरेली रोड स्थित दोनों रेलवे क्रासिंग करीब 15 मिनट तक बंद रही।
स्टेशन अधीक्षक केदार प्रसाद मीना ने बताया कि तकनीकी खामी के चलते कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हो गया था। जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई। खामी को दूर करने के लिए तकनीकी टीम काम पर जुट गई है।