फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में सीआईएसएफ जवान की मौत, कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नरसवां गांव के रहने वाले सीआईएसएफ जवान की संदिग्ध हालात में दिल्ली में मौत हो गई। शनिवार को इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो घर में कोहराम मच गया। घर के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। रविवार को शव गांव आएगा। नरसवां गांव निवासी गोकर्ण प्रसाद सीआईएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात था।
विज्ञापन

इस समय उसकी तैनाती दिल्ली में है। पत्नी बबिता ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी दी गई कि ड्यूटी जाते समय उसके पति की मौत हो गई है। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। मृतक जवान के परिवारीजन शव लेने के लिए दिल्ली के लिए रवाना हो गए है। मृतक सिपाही का पार्थिव शरीर रविवार को घर पहुंचेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें