फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत युवक ने रेस्टोरेंट संचालक पर ताना असलहा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के सवैया तिराहा स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक पर नशे में धुत युवक ने असलहा तान दिया। विरोध करने पर मारपीट भी की।
विज्ञापन

रिषभ गुप्ता सवैया तिराहा स्थित बटी रेस्टोरेंट का संचालक है। रविवार को नगर के एक मैरिज हाल में आयोजित शादी समारोह में वह खाना बनवा रहा था। इसी दौरान देर शाम कोतवाली क्षेत्र के नाथीपुर गांव निवासी आशू मौर्य उसके पास पहुंच गया। बताते हैं कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
इसके बाद युवक ने उस पर असलहा तान दिया। गाली-गलौज व मारपीट भी की। इससे वहां अफरातफरी मच गई। बताते हैं कि युवक एक नेता का चहेता है। घटना के समय नेता एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यही वजह थी कि उसके खिलाफ किसी ने बोलने की हिम्मत नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने मंगलवार शाम पुलिस को मामले तहरीर दी है। प्रभारी कोतवाली इंचार्ज रामराज कुशवाहा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें