फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज में डूबे सफाईकर्मी की आत्महत्या की धमकी, 10 लाख अग्रिम वेतन देने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पत्नी और बेटी के इलाज में 14 लाख रुपये के कर्जदार हुए बछरावां ब्लॉक के मलपुर सफाईकर्मी ने परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। सफाईकर्मी का पत्र मिलते ही बछरावां के एडीओ (पंचायत) प्रेमपाल सिंह ने नासमझी भरा पत्र जारी कर दिया।
विज्ञापन

एडीओ ने डीपीआरओ को पत्र भेजकर सफाईकर्मी को 10 लाख रुपये अग्रिम वेतन देने की संस्तुति कर दी है। मामले में डीपीआरओ ने एडीओ को नोटिस देकर जवाब मांगा है, वहीं आत्महत्या की धमकी देने वाले सफाईकर्मी के खिलाफ पुलिस को पत्र भेजा है। इससे हड़कंप मच गया है।
बछरावां ब्लॉक के मलपुर के सफाईकर्मी प्रवेश कुमार ने एडीओ को पत्र देकर बताया कि वह पत्नी व बेटी के इलाज के कारण सात लाख से अधिक रुपये का कर्जदार हो गया है। सफाईकर्मी ने एनपीएस में कट रहे फंड को दिलाने का अनुरोध किया। उसने ऐसा न करने पर परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मामले में बछरावां के एडीओ (पंचायत) प्रेमपाल सिंह ने बीती 18 नवंबर को डीपीआरओ को पत्र भेजकर 10 लाख रुपये अग्रिम वेतन दिए जाने की संस्तुति कर दी। मंगलवार को डीपीआरओ कार्यालय में एडीओ का अग्रिम वेतन देने की संस्तुति का पत्र पहुंचने के बाद हड़कंप मच गया।
नासमझी भरी संस्तुति किए जाने व अन्य लापरवाही प्रकाश में आने पर डीपीआरओ ने बछरावां के एडीओ पंचायत को नोटिस देकर जवाब मांगा है। इसके अलावा परिवार के साथ आत्महत्या करने की चेतावनी देने वाले सफाईकर्मी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा है।
सहायक विकास अधिकारी को तत्काल जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। इससे हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्रा ने बताया कि अग्रिम वेतन देने की कोई व्यवस्था न होने के बाद भी एडीओ ने 10 लाख वेतन अग्रिम में देने में संस्तुति की है। मामले में एडीओ को नोटिस दिया गया है। सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें