फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में स्कूल के बाहर छात्र भिड़े, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सलोन (रायबरेली)। विद्यालय में हुई कहासुनी के बाद स्कूल से बाहर आए छात्रों में मारपीट हो गई। इसमें तीन छात्र घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सलोन कोतवाली क्षेत्र के जगतपुर मार्ग पर मॉडर्न पब्लिक इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा-12 के छात्र अभय यादव निवासी जमुरवा खुर्द, अंतिम कुमार निवासी रेवहारा, सतीश कुमार यादव निवासी खौसनहा परीक्षा देने जा रहे थे।
छात्रों का आरोप है कि जब वह तीनों विद्यालय से बाहर निकले तो कक्षा 11 के छात्र दानिश और जैद ने कुछ अन्य साथियों के साथ उसे स्कूल के बाहर रोककर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

ईंट से हमला किया। इससे अभय और अंतिम को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोग छात्रों को बचाया। कोतवाली प्रभारी सजंय त्यागी ने बताया कि मंगलवार की दोपहर भी कॉलेज के अंदर छात्रों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद को लेकर बुधवार को भी मारपीट हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
उधर, विद्यालय की प्रधानाचार्या वलसला नायर ने बताया कि छात्रों के बीच आपसी झगड़ा की जानकारी हुई है। कक्षा 11 छात्रों को अनुशासनहीनता के कारण निष्कासित कर दिया है। इसकी जानकारी उनके घरवालों को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें