शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पिंडौली गांव में वृद्धा का शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। झगड़े की स्थिति बनते देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह मामला समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। पिंडौली के रामपाल की पत्नी जनाका (70) का बुधवार सुबह बीमारी के चलते निधन हो गया।
सरामपाल जब रिश्तेदार व ग्रामीणों के साथ शव दफनाने गांव के बाहर गया तो दूसरे पक्ष से सुरेश कुमार ने अपनी जमीन बताकर शव दफनाने से रोक दिया। काफी देर तक शव रखा गया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि गांव के बाहर रामपाल की जमीन में जलभराव होने के चलते वह बगल में अपनी ही जमीन पर शव दफनाना चाह रहा था, जिस पर सुरेश कुमार विरोध कर रहा था। लेकिन बाद में आपसी सहमति पर शव दफनाया गया।