फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी समेत दो डेंगू पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में बुखार और डेंगू के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार को मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी समेत दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। दोनों की रिपोर्ट जिला अस्पताल की लैब से पॉजिटिव आई हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी रितू श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अस्पताल चौराहा स्थित एक मेडिकल स्टोर संचालक की पत्नी ने बुखार होने पर जिला अस्पताल में डेंगू की जांच कराई गई। महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है।
इसके अलावा शहर के ही मलिकमऊ मोहल्ले के एक युवक की भी डेंगू की रिपोर्ट जिला अस्पताल से पॉजिटिव आई है। दोनों मरीज स्वस्थ हैं। जिले में अब तक डेंगू के 13 केस मिल चुके हैं। सभी मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

लालगंज में डेंगू ने दी दस्तक
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में वायरल के बीच डेंगू ने दस्तक दी है। बेमौरा गांव निवासी एक महिला (25) को 15 दिन पहले बुखार आ गया था। कमजोरी महसूस होने पर उसने जिला अस्पताल में दिखाया। रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है।
महिला अब स्वस्थ है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव गौतम के निर्देशन पर डॉ. दीप्ति, डॉ दीपिका, लैब टेक्नीशियन शोभित व स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अतुल कुमार की टीम ने डेंगू रोगी के विमौरा, महेश खेड़ा जाकर कांटेक्ट और मास्क स्लाइड बनाई और छिड़काव करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें