फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर मिला लापता युवती का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवती का सिर धड़ से कटा हुआ था। वह घर से सामान खरीदने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी। इस पर पुलिस ने युवती के लापता होने पर गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पिता का आरोप है कि हत्या करने के बाद बेटी के शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया है।
ऊंचाहार के पूरे भीम मजरे अरखा गांव निवासी पूजा (18) पुत्री रामबाबू बुधवार शाम सामान लाने बाजार गई थी। देर शाम तक उसके वापस न आने पर परिवारीजनों ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
देर रात परिवारीजनों ने कोतवाली में सूचना दी। गुरुवार सुबह उसका सिर कटा शव ऊंचाहार-प्रयागराज रेलखंड पर अरखा स्टेशन के पूर्वी आउटर पर पड़ा मिला।
शव पड़े होने की सूचना से वहां भीड़ लग गई। युवती के परिवारीजन भी मौके पर पहुंचे और उसकी पहचान की। घटना की सूचना जीआरपी चौकी को दी गई।
जीआरपी के सिपाहियों ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिवारीजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पिता रामबाबू की मानें तो उसकी पुत्री को मारकर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव रेल लाइन पर फेंका गया है।
विज्ञापन

उधर, प्रभारी कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की सूचना पर देर रात गुमशुदगी दर्ज की गई थी। प्रथम दृष्टया युवती ने आत्महत्या की है। घटना की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें