फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में रेलवे ट्रैक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। शव पर चोट के निशान थे। इलाकाई लोगों ने हत्या करके शव फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची जीआरपी व जगतपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रायबरेली-ऊंचाहार रेलवे ट्रैक पर पूरे त्रिलोक सिंह मजरे केवलपुर बरेथा गांव के पास बुधवार सुबह एक अधेड़ का शव मिला। आसपास के लोगों ने शव मिलने की सूचना ग्राम प्रधान तेजभान सिंह व पुलिस को दी। शव पर चोट के निशान मिले हैं। इससे आशंका है कि अधेड़ की हत्या करके शव ट्रैक पर फेंका गया है।
पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। जीआरपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। जगतपुर कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि अधेड़ का शव मिला है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें