फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के 25 पदों के लिए चुनाव की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिला योजना समिति के 25 पदों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला पंचायत में निर्वाचित सदस्यों में से ही सदस्य चुने जाएंगे। चुनाव कराने के लिए एडीएम (प्रशासन) आरओ और सिटी मजिस्ट्रेट को एआरओ बनाया गया है। 27 अगस्त को नामांकनपत्र जमा कराए जाएंगे। तीन सितंबर को मतदान के बाद मतगणना होगी। चुनाव की सारी प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित डीएम के न्यायालय में होगी।
विज्ञापन

डीएम वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला योजना समिति के 25 पदों को भरने के लिए कार्यक्रम घोषित किया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन, अनुसूचित जाति के लिए पांच, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए एक व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए तीन पद आरक्षित किए गए हैं। महिला के लिए चार पद आरक्षित किए गए हैं। नौ पदों को अनारक्षित रखा गया है।
चुनाव कार्यक्रम के तहत 27 अगस्त पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न चार बजे तक नामांकन पत्रों को जमा किया जा सकता है। इसी तरह अपराह्न चार बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 31 अगस्त को नाम वापसी के बाद तीन सितंबर को पूर्वाह्न आठ बजे से अपराह्न तीन बजे तक मतदान होगा। तीन सितंबर को ही अपराह्न तीन बजे के बाद मतगणना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें